- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाडा| शहर के कोटा रोड स्थित नई दिशाएं सेवा संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष में नशा मुक्ति को लेकर योग सत्र लगाया गया | संस्थान के डाक्टर नसीम जंहा ने बताया की संस्था में इलाज करा रहे सदस्यों को अणुव्रत समिति के अध्यक्ष अभिषेक जी कोठारी, सदस्य आनंदबाला , रेणु चोड़ीया , डिम्पल पितलिया , उषा अग्रवाल ने मुद्रा एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया ,साथ ही ध्यान करवाया व बताया कि योग के माध्यम से हम अपने अंदर के विकारों से लड़ सकते है , एक स्वस्थ जीवन जी सकते है , संस्था के निदेशक नरेंद्र सोनी ने बताया की ध्यान व योग से हमारे अन्दर नशा छोड़ने की प्रेरणा मिलती है | योग में संस्था के राज गुप्ता, जय प्रकाश मालू , मनीषा डीडवानिया , दीपक सोनी , सुमित , दीपक उजितपुरिया ,राकेश कोली , मोजूद रहे |
- Advertisement -
















































