लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लूनी नदी उफान पर, प्रशासन ने लगाया रोक – वाहन चालकों में आक्रोश
रियांबड़ी (नागौर)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम जसनगर में लगातार बारिश से लूनी नदी उफान पर आ गई है। तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने जसनगर से लांबिया मार्ग को आगामी आदेश तक बंद कर दिया है।
प्रशासन की सख्ती
-
मेड़ता उपखंड अधिकारी पूनम चोयल के आदेश पर नदीपुरा विद्यालय के पास रेत के खंदक लगाकर मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध किया गया।
-
पुलिस चौकी प्रभारी राजमल कुमावत ने लोगों से अपील की कि वे लूनी नदी रपट, शनि धाम, नंदीपुरा जैसे स्थानों पर न जाएं।
-
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बहाव के दौरान फोटो या सेल्फी लेने का प्रयास न करें।

36 दिनों में चौथी बार बंद
-
पिछले 36 दिनों में यह मार्ग चौथी बार बंद हुआ है।
-
इससे पहले 20, 28, 31 जुलाई और अब 26 अगस्त को मार्ग अवरुद्ध किया गया।
वाहन चालकों में नाराज़गी
वाहन चालकों ने बताया कि वे समदोलाव व अमरपुरा टोल बूथ से पर्ची कटवाकर इस मार्ग का उपयोग करते हैं।
-
हर बार बारिश में नदी के बहाव से यह मार्ग बाधित हो जाता है।
-
चालकों ने RSRDC (राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन) से मांग की है कि स्टेट हाईवे 458 से आय प्राप्त होने के बावजूद निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही।
-
बंद मार्ग पर दोनों ओर फंसे वाहन चालकों ने समय रहते समाधान की मांग की है।

फिलहाल, मार्ग बंद रहने से आमजन व वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।










































