लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि से प्रभावित 31 जिलों के 50 लाख से अधिक किसानों को राहत देने का बड़ा निर्णय लिया है।
उन्होंने एसडीआरएफ से कृषि अनुदान वितरण की स्वीकृति दी है, जिसके तहत किसानों को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार ने कहा है कि अब किसानों को राहत त्वरित रूप से मिलेगी, जबकि पूर्व में इसमें तीन वर्ष तक का समय लगता था।
