लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
: *आज का राशिफल गुरुवार 28 अगस्त 2025*
*मेष*
आलस त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है।
*वृषभ*
कम बोलें और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
*मिथुन*
कम समय में कार्य पूरे होंगे। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक और राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। अधूरे काम सफलता से पूरे होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा।
*कर्क*
अनजाने में हुई गलती से पछतावा हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम जरूरी है।
*सिंह*
आपके कार्यों से समाज में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।
*कन्या*
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख-संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट हो सकता है।
*तुला*
दिन की शुरुआत परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना सफलता से कर सकेंगे।
*वृश्चिक*
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश से अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव संभव है।
*धनु*
लंबे समय से अटके आवास संबंधी मामले पूरे हो सकते हैं। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंधी समस्या रह सकती है। अपने बलबूते पर सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
*मकर*
मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।
*कुंभ*
अपने कर्म के प्रति समर्पण और उत्साह से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
*मीन*
आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने की कोशिश करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
*श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर मनोहर दास जी महाराज*
*आज का पंचांग – गुरुवार, 28 अगस्त, 2025*
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 4 रवि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 7:43 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:53 से 3:38 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 5:13 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – पंचमी तिथि सायं 5:57 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए












































