24 घंटे बाद कुंवारिया का यश सालवी मिला झांतला माता मंदिर के पास एक गांव से

0
302
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया कस्बे का कक्षा 10 का छात्र यश सालवी दो दिन पूर्व घर से बिना कहे कहीं गुम हो गया था । जो 24 घंटे बाद एक दूसरे की मदद से वह चित्तौड़ जिले के जातला माता मंदिर के पास एक गांव से मिला यश सालवी के पिता हितेंद्र साल्वी ने बताया कि लड़का 2 दिन पूर्व सुबह 5 बजे स्कूटी लेकर घर से बिना कहे निकल गया था ऐसे में परिजन परेशान हो गए स्कूटी टोल नाके के पास खड़ी कर दी बच्चा गंगापुर से होते हुए भीलवाड़ा वह चित्तौड़ की तरफ आ गया जहां एक क्लीनिक के पास खड़ा नजर आया सोशल मीडिया पर हुए फोटो वीडियो वायरल से वहां एक डॉ प्रेमचंद को पता चला युवक को संभालने के लिए पिता ने चारों दिशाओं में तीन गाड़ियां दौड़ा दी।

आखिर में युवक सोशल मीडिया पर सूचना मिली जिससे उसकी पहचान हुई और उनके पिता को वहां बुलाया गया। और बच्चे को सोपा गया बच्चे मिलने के बाद पिता से लिपट गया और परिजनो को काफी खुशी हुई उनके पिता ने बताया कि उनके घर से बिना कहे निकल जाना यह एक रहस्य में या देवी देवताओं का कोई भूल चूक होना बताई जा रही है उसे कल शाम को घर लाया गया । सूचना पर कई लोगों की भीड़ लग गई हालांकि यश सालवी अभी तक कुछ बात नहीं बोल पा रहा है कि वह कहां से कैसे गया। इसमें इरफान शेख ने भी परिजनों के साथ मिलकर ढूंढने में काफी मदद की यश सालवी के मिलने पर मोहल्लेवासी रिश्तेदार सभी उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिले और जानकारी ली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here