ईसरदा बांध में 24 गेटों को बंद कर की जा रही टेस्टिंग

0
260
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा के पास बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध में जल संग्रहण के लिए पानी रोकने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को दो गेट बंद कर दिए जाने पर अब 24 गेटो से बांध मे पानी रोका जा रहा है।शेष 4 गेटो से निकासी जारी है।संभावना है कि वर्षा का दौर धीमा ही रहा तो बुधवार तक सभी28गेटो को बंद कर जल संग्रहण किया जाएगा।

तथा सभी गेटो के बंद हो जाने के बाद बांध में जल संग्रहण की विस्तृत टेस्टिंग हो पाएगी।ईसरदा बांध परियोजना के अधिशाषी अभियंता विकास गर्ग ने बताया कि बांध में वर्तमान में जलस्तर250.40आर एल मीटर तक जल भराव बना हुआ है।विभागीय सुत्रों के अनुसार वर्तमान में 24 गेटो को बंद कर टेस्टिंग कार्य के दौरान पूर्ण चौकसी व सावधानी से विभागीय व संवेदक अभियंताओं द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here