2100 किलो बर्फ से बाबा मसानिया भैरुनाथ का किया विशेष श्रृंगार

0
190
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर में नो तपे के पहले दिन 2100 किलो बर्फ से बाबा भैरवनाथ को गर्मी से बचाने के लिए विशेष श्रृंगार किया गया। समिति के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि, हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 2100 किलो बर्फ से बाबा अमरनाथ की तर्ज पर मसानिया भैरवनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तो की भीड़ लगी रही। सभी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी संतोष कुमार खटीक ने कहा कि- पिछले करीब 20 सालों से नो तपा की शुरुआत में बाबा का श्रृंगार बर्फ से किया जा रहा है। भैरुनाथ को शीतलता रहे, ठंडक रहे इसके लिए तरह-तरह के उपाय नो तपा के दौरान किए जाते हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया। आरती कर बाबा को शर्बत का भोग लगाकर भक्तो को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here