लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर (योगेश ऋषिका)। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती नई दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, और केंद्रीय न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भेंट की।
केंद्रीय मंत्रियों से हुई बातचीत में स्वामी सुमेधानंद को जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मंत्रियों ने आश्वस्त किया कि सीकर संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु केंद्र सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।