15 अगस्त पर धमाकों की साज़िश रच रहे 6 आरोपी गिरफ्तार

0
252
- Advertisement -

 

जयपुर में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के नवांशहर में ग्रेनाइट फेंकने के 6 आरोपी गिरफ्तार, इनमें , तीन नाबालिग शामिल

कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट

जयपुर/टोंक – पंजाब के नवांशहर में करीब एक माह पहले ग्रेनेड फेंकने के मामले में वांछित छह आरोपियों को राजस्थान एजीटीएफ (Anti-Gangster Task Force) की टीम ने सोमवार को निवाई से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो 

15 अगस्त पर धमाके रच  रहे थे साजिश

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी 15 अगस्त पर दिल्ली और ग्वालियर में धमाके करने की योजना बना रहे थे। पंजाब की स्पेशल ऑपरेशन सेल ने इस मामले में कार्रवाई की। आरोपियों का संपर्क सोशल मीडिया एप के जरिए मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात अपराधी जिशान से था। जिशान के इशारे पर जीशान नामक आरोपी उन्हें अगले टारगेट के लिए तैयार कर रहा था।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू (कपूरथला, पंजाब), ऋतिक बरोलिया (भदौर), राजपुरा (फागी) और संजय नायक (हनुमानगढ़) के अलावा निवाई व कपूरथला के तीन नाबालिग शामिल हैं।

कार्रवाई कैसे हुई

एजीटीएफ के डीआईजी  दिनेश एमएन के अनुसार, 7 जुलाई को नवांशहर में शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमला करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी टीम को इनपुट मिला था। इस पर एसपी सिद्धार्थ शर्मा के निर्देशन में इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत और सीआई नरेंद्र सिंह की अगुवाई में दो विशेष टीमें बनाई गईं। आरोपियों के ठिकानों की पहचान के बाद जयपुर और टोंक में दबिश देकर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here