लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जिला- डीडवाना ,नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
देश की आजादी के त्योहार को हर्सोल्लास के साथ मनाने में नही रहनी चाहिए कोई कमी- सोनी
डीडवाना जिले के नावा में उपखंड कार्यालय में एसडीएम दिव्या सोनी की अध्यक्षता में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक में 15 अगस्त पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनकी व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
एसडीएम ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य कार्यक्रम की तिथि और समय तय किया गया, बैठक में झंडारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम,भामाशाह सम्मान,प्रतिभा सम्मान,पीटी, चिकित्सा व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था आदि पर चर्चा कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह के दौरान पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्कूलों और संस्थानों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेवे वाले विद्यालय का चयन समिति द्वारा चयन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।


















































