Home education 12वीं परिणाम पर जश्न, बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया ब्लॉक टॉप

12वीं परिणाम पर जश्न, बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया ब्लॉक टॉप

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार, झालावाड़ । झालावाड़ जिले के डग ब्लॉक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार की छात्राओं ने 12वीं कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर टॉप किया है। परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य लालचंद सोनी एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं का विद्यालय में सम्मान किया। छात्राओं को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके बाद पूरे कस्बे में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गंगधारवासियों ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस उपलब्धि से पूरे गंगधार कस्बे में हर्ष का माहौल है। छात्राओं की सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version