लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मनीष कुमार पारीक
नावां सिटी। भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नागौर देहात के नावां शहर एव मारोठ मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व में योग अभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एव जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा,नावा प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर,नावा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, मारोठ मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली,मारोठ विधानसभा संयोजक अमरचंद एव सह संयोजक राजेश कुमार, नावां विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश एव सह संयोजक अशोक पारीक अटल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संयोजक सुरेंद्र कांसेड़ा ने बताया की आज नागौर देहात जिले की पांचों विधानसभा के शक्ति केन्द्रों तक यह योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या मे लोग सम्मिलित हुए हैं ।
जिला सह संयोजक श्यामप्रताप सिंह राठौड़ भी डीडवाना में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम मे भाग लेकर योग का जीवन में महत्व बताते हुए योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में योग करने का आह्वान किया ।














































