लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राज्य सरकार द्वारा पंडित दिनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा जहां काश्तकारों के लिए वरदान साबित हो रहा है ।वही पखवाड़े के तहत लगाए जा रहे शिविर कहीं महज ओपचारिक साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को शहर में आयोजित शिविर में आम लोगों ने बीएसएनएल ऑफिस के सामने से सवाईमाधोपुर बाईपास तक जारहे करीब 2 किमी लम्बे गैरमुमकिन रास्ते के दोनों ओर कुछ अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को संकरा कर दिए जाने की शिकायत की ।इस पर तहसीलदार प्रवीण सैनी ने पहले तो आसपास के खातेदारों की उपस्थिति में गिरदावर एवं पटवारी को मौके पर भेज सीमा ज्ञान करवा चिन्हित करवाया। 
उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से रास्ते को खुलवाया ।साथ ही आसपास के अतिक्रमियों को भविष्य में अतिक्रमण नही करने के लिए भी पाबन्द किया ।इस दौरान गिरदावर सत्येंद्र बागोरिया, पटवारी अपूर्व माथुर,पुलिस कर्मी रामेश्वर एवं हेमराज, पूर्व पार्षद चिरंजीलाल सैनी, सुरेश पारीक,धनराज सैनी, शंकरलाल सैनी, विनोद सैनी, मनमोहन सैनी, महेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, दीपक सैनी, छोटूलाल सैनी, आरिफ खान,माधोलाल तथा पूरण मल आदि मौजूद थे ।जिन्होंने मुख्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया ।










































