हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह रफाई- अल कादरी नौ कुन्टी दरबार का 9 वें उर्स का आगाज

0
310
- Advertisement -

 

आज नमाजे असर के बाद परचम कुशाई के साथ आगाज हुआ‌

सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- राकेश शर्मा की रिपोर्ट

पादूकलां (नागौर) पादूकलां कस्बे के पास सथाना रोड पर कलंदरों मलंगों द्वारा करतब व चादर पेश कर अमन चैन व खुशहाली की दुआ की, गदीनशीन फ़कीर रमजान अली खां द्वारा दुआएं की गई ।
दरगाह में आए जायरीनों के लिए लंगर का एहतमाम किया गया ।

उर्स के आगाज साथ ही जायरीनों की भीड़ उमड़नी

उर्स के आगाज साथ ही जायरीनों की भीड़ उमड़ने लगी । इस‌ पांच दिवसीय उर्स के दौरान बड़ी संख्या में हर धर्म व सम्प्रदाय के लोग हज़रत ग़रीब अली शाह बाबा की दरगाह में हाजरी देकर अपनी जायज तमन्नाएं पेश कर अपनी मुरादें पुरी करते हैं ।इस दरगाह पर साम्प्रदायिक सौहार्द की अदभुद मिसाल देखने को मिलती हैं ।कल बाद नमाजे ईशा ओलमा -ए-किराम की तकरीर का प्रोग्राम होगा ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here