सूरवाल बांध में नाव पलटने से 8-10 लोग बहे,3 को बचाया

0
242
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -लोकेश टटवाल की रिपोर्ट

माधोपुर में बरसात का कहर,

सवाई माधोपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को सूरवाल बांध में पानी के तेज बहाव के बीच बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बांध की चादर पार करते समय 8 से 10 लोगों से भरी एक नाव अचानक तेज धारा में फंसकर पलट गई।

3-4 लोगों को सुरक्षित निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 3-4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि नाव में सवार बाकी लोगों और खुद नाव का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

तेज बहाव में पलटी नाव

ग्रामीणों ने बताया कि तेज बहाव के कारण नाव पूरी तरह पानी की लपेट में आ गई थी। इस बीच एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन लापता लोगों का अभी तक पता नहीं लग सका है।

प्रशासन की टीम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here