स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है-खंडेलवाल

0
97
- Advertisement -

लोकटूडे न्यूज़ नेटवर्क

68 वी वृत स्तरीय 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
माण्डलगढ़(केसरीमल मेवाड़ा) अक्टूबर-खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है खेल से स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं यह बात रलायता पंचायत के हिन्दू सिंह जी का खेडा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 68 वी माण्डलगढ़ वृत्त स्तरीय 11 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद,जिम्नास्टिक,एथेलेटिक्स,साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि माण्डलगढ़ विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल ने कही उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है,खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महुआ मण्डल अध्यक्ष सांवर मल रेबारी ने की और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और कहा कि खिलाड़ियों को खेल अनुशासन के साथ खेल खेलकर आगे बढ़े,शिक्षा के साथ साथ खेल आवश्यक है।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला मंत्री अनिल पारीक ने खिलाड़ियों को कहा कि शिक्षा के साथ खेल आवश्यक है और एक जीत अंतिम जीत नही होती,और एक हार अंतिम हार नही होती हमे लगातार अभ्यास से लक्ष्य प्राप्त करना है। कार्यक्रम में गोर्वधन लाल वैष्णव, बृजकिशोर शर्मा,विष्णु शर्मा,महावीर मीणा,भाग चंद जैन,सीबीईओ दिनेश कुमार पुरोहित,ब्लॉक खेलकूद प्रभारी सुशील कुमार जोशी सहित आदि अतिथि उपस्तिथ थे।सभी अतिथियों का स्वागत सीबीईओ दिनेश पुरोहित,पीईईओ अरविंद भारद्वाज,रामस्वरूप सुथार,तेज सिंह मीणा ने किया।प्रतियोगिता का परिचय सीबीईओ दिनेश कुमार पुरोहित ने प्रस्तुत कर बताया कि प्रतियोगिता में छात्र छात्रा की 22 टीमों के 254 खिलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। कार्यक्रम का संचालन भगवान शंकर शर्मा ने किया।

शुभारंभ घोषणा के साथ किया ध्वजारोहण –
विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ घोषणा के साथ प्रतियोगिता का ध्वजारोहण मुख्य तकनीकी सलाहकार सुशील कुमार जोशी,लादू लाल तेली,अरुण शर्मा,दुर्गा लाल टेलर द्वारा करवाया गया और साथ ही विधायक प्रतिनिधि खंडेलवाल ने खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की और कबड्डी का धामनिया व पदमपुरा के बीच कबड्डी का उदघाटन मैच व्हिशल बजाकर शुरू करवाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here