Home latest राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर का आयोजन

राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जिले के 35 दिव्यांगजनों को स्कूटी,  208 विशेष योग्यजन को कृत्रिम अंग और उपकरणों का किया वितरण

भीलवाड़ा।( विनोद सेन) मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को जयपुर में आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर में दिव्यांगों, विशेष योग्यजनों, श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स, दस्तकारों एवं पात्र व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी।

अंत्योदय सेवा शिविर का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर नमित मेहता, महापौर राकेश पाठक सहित जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहें।

शर्मा ने शिविर में 2 हजार दिव्यांगों को स्कूटी एवं 10 हजार विशेष योग्यजन को कृत्रिम अंग और उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने दुर्लभ बिमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना सहित मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का शुभारंभ किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं में 2.15 लाख निर्माण श्रमिकों को 247.76 करोड़ रुपये का हस्तांतरण की। मुख्यमंत्री ने 5 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रथम किस्त की डीबीटी हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री  शर्मा ने अंत्योदय सेवा शिविर आयोजन में ‘मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना’ की शुरुआत की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version