मोदी के मन की बात के 10 वर्ष, भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

0
89
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी। (मनीष) पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आज 10 वर्ष पूरे होने और मोदी जी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित देशवाशियो को बधाई संदेश दिया साथ ही आने वाले त्योहार सहित अन्य त्योहारों पर भी भारतिय निर्मित वस्तुओं की ही खरीददारी करने की अपील देशवाशियो से अपील की। मारोठ के गोपीनाथ जी मन्दिर में मारोठ भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को देखा गया। मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने आमजन से कई बातें शेयर करते हुए देशहित में ईमानदारी से कर्तव्य परायणता का परिचय देने व बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा परिवार के सदस्य बनाने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी डॉ. राजाराम प्रजापति ,उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल , मंत्री नटवर गौड़, महामंत्री निर्मल योगी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, सहसंयोजक नारायण चांवल,निर्मल कुमार जैन,सलीम ख़ान, बंशी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here