भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया, निकाला जुलूस

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा में प्रभात फेरी, जुलूस और महाआरती का आयोजन

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।

उनियारा में जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

सुबह जैन समाज के महिला-पुरुषों द्वारा बड़े मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर में धार्मिक विधान संपन्न करवाए गए।

भव्य जुलूस का आयोजन

दोपहर में श्रीजी का भव्य जुलूस निकाला गया, जो अग्रवाल जैन चैत्यालय से प्रारंभ होकर सदर बाजार, न्यू मार्केट, ककोड़ गेट और बस स्टैंड होते हुए पुनः जैन चैत्यालय पहुंचा।

जुलूस में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

मुख्य बाजार में विभिन्न समाजों द्वारा जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में आकर्षक और संजीव झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

धार्मिक अनुष्ठान और समापन कार्यक्रम

जुलूस के बाद जैन चैत्यालय में भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। शाम को समाज द्वारा स्नेह भोज का आयोजन किया गया और इसके बाद महाआरती संपन्न हुई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here