Home latest बालोतरा में तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बालोतरा में तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बालोतरा। शहर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर व विजय घोष के साथ स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने ने बताया कि स्वागत के दौरान लघु उद्योग भारती,जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल एवं लघु उद्योग मंडल जसोल,बालोतरा वाटर पोल्लुशन कण्ट्रोल बोर्ड एवं रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट सदस्यों द्वारा स्थानीय पीएनपी हैंडलूम के आगे तिंरगा यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता की जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।  इस दौरान गणपत बांठिया ने अपने बचपन का किस्सा भी सुनाया।

 ये भी रहे मौजूद
इस दौरान बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ट्रस्टी लुनचंद सालेचा, रणजीत कवाड़,सिद्धार्थ माहेश्वरी नरेंद्र छाजेड, महेंद्र श्रीमाल वही लघु उद्योग मण्डल उपाध्यक्ष शिवकुमार राठी, सचिव कमलेश चोपडा, अशोक हुंडिया, संजय छाजेड, राजेश सिंघल के साथ,लघु उद्योग भारती के लघु उद्योग भारती बालोतरा इकाई अध्यक्ष प्रवीण महाजन, संजय कुमार,सचिव पंकज छाजेड़,संरक्षक मूलचंद जैन,जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल एवं लघु उद्योग मंडल जसोल के अध्यक्ष भरत मेहता, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र मेहता,डूंगर चंद सालेचा,ताराचंद कोठारी,पारस माली,देवबंद बोकडिया, केवलचंद मेहता सहित श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टीगण बाबुलाल भंसाली, रिषभ चोपडा,रिषभ तातेड,अनुज मदानी, सुदर्शन राका,नेमीचंद बरूपाल,दिनेश बारूपाल,अशोक हुण्डिया, अशोक चोपड़ा,दिनेश गोलेच्छा,शान्तिलाल लुकड,राजेश चंडक,संतोष कुमार सहित अनेकों सदस्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version