पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस टकराई 8 की मौत, कई घायल

0
78
- Advertisement -

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई ,जिससे सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई । आमने-सामने की टक्कर में दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया हादसे की आवाज सुनकर और कोहराम की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। जिन्होंने घायलों को बचाने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन को सूचना दी । लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।मृतकों को भी अस्पताल पहुंचाया ।पुलिस हादसे की जांच कर रही है, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने संवेदना जताई है अन्य नेताओं ने भी हादसे को दुखद बताया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here