लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर, पीसांगन। (ओमप्रकाश चौधरी) में घोष की धुनो पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन संपन्न हुआ। सुभाष स्टेडियम से पथ संचलन शुरू हुआ जो निर्धारित मार्ग बस स्टैंड चौराहा,भैरु दरवाजा,गणगौरी चौक,बजरंग मार्केट,पुराने थाने के पीछे,तेलीवाड़ा,जाटाबास,कोथाबास,गढ़ के सामने,सदर बाजार,सब्जी मंडी,बस्सी मौहल्ला,कृषि मंडी के पीछे,नया बाजार,पंचायत समिति,राजकीय चिकित्सालय के सामने होते हुए चैनपुरा मौहल्ला होकर सुभाष स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का कस्बेवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुखराज शर्मा की अध्यक्षता में सहविभाग कार्यवाह हेमराज तिवाड़ी ने बौद्धिक देते हुए भारत के इतिहास को ओजस्वी बताते हुए देश को परम वैभव पर पंहुचाने की आवश्यकता बताई। साथ ही परिस्थितियो को देखते हुए कार्य करने की सीख दी। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़ियां,नेमीचन्द कुमावत सहित डेढ़ हजार स्वयं सेवक भी मौजूद रहे। पथ संचलन के दौरान थानाधिकारी विक्रम सेववत के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।



















































