पादूंकला में कांग्रेस ने नियुक्त किए बूथ लेवल एजेंट

0
172
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विधानसभा प्रभारी खान ने ली पादूकलां मंडल की बैठक

पादूकलां। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत मेड़ता विधानसभा प्रभारी रूबिना खान के नेतृत्व में पादूकलां मंडल की बैठक कस्बे में श्रीनाथ जी के आसन पर संपन्न हुई। बैठक में रियांबड़ी ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष रामनिवास भाटी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। विधानसभा प्रभारी रूबिना खान ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि भविष्य में सभी को साथ लेकर चलेंगी। बैठक में काग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए। पंचायतीराज और जिला परिषद चुनावों में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मेड़ता के पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, विधानसभा प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, पीसीसी सचिव गोविन्द करण डांगा,मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा,माणकचन्द पाराशर, सरपंच प्रतिनिधि शिवजीराम फडौदा, आशाराम फौजी, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम मेहरा,भरत कुमार सैनी, खाकीराम प्रजापत,रामनिवास टिकैत, भंवरलाल गौरा,मोइनुद्दीन कुरैशी, नरपतसिंह राठौड़, तैयब हुसैन, सुरेन्द्र बापेडिया,रामचंद्र भाटी, हकीम मोहम्मद, रामस्वरूप भाटी, रामनिवास बेनीवाल, हरेंद्र तेतरवाल, ढगलाराम माली, सत्यनारायण काबरा,राजूराम हिलु,घनश्याम रेदास, धीरज सोनी,बिरमाराम जाखड़,सराज कुरेशी, फखरुद्दीन, अरविंद डिडेल, दुर्गाराम आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here