परसादी लाल मीणा ने की केंद्र सरकार से चीन की फ्लाइट पर रोक लगाने की

0
71
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर चीन से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगाने की मांग की है। मीणा ने कहा कि चीन में जिस तरह से कोरोना बढ रहा है। इससे आने वाले समय में संक्रमण फैल सकता है। इसे रोकने के लिए चीन से और दक्षिण कोरिया से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा देनी चाहिए। जिससे कोरोना का संक्रमण नहीं हो ।क्योंकि पूर्व में भी चीन के कारण ही पूरे देश में और पूरे विश्व में कोरोना का कहर बरपा था। इसलिए केंद्र सरकार जल्दी ही फ्लाइटों पर प्रतिबंध लगाकर इसे समय रहते रोक सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here