लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— बासडी खुर्द सरपंच बाबूलाल यादव ने दिया ज्ञापन
— क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद को लेकर रेनवाल, नरैणा एवं फुलेरा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जाना, और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रेनवाल में बासड़ी खुर्द के दौरे पर आए सांसद राव एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत को स्थानीय सरपंच बाबूलाल यादव एवं अन्य ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने नरैना शहर और देहात मंडल,फुलेरा देहात दक्षिण मंडल मंढा भीमसिंह एवं फुलेरा देहात उत्तर मंडल के तहत किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र के बासड़ी खुर्द के सांवत का बास में सत्संग भवन में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान सरपंच बासड़ी खुर्द बाबूलाल यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र किशनगढ़ रेनवाल के सरकारी कॉलेज में विज्ञान संकाय खुलवाने, रेनवाल में कृषि कॉलेज खुलवाने, बधाल में पोलोटेकनिक राजकीय कॉलेज खुलवाने एवं बागावास में सरकारी आईटीआई संस्थान खुलवाने की मांग रखी,जिस पर सांसद राव ने सभी को पूरा आश्वासन दिया कि वे इन सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। वहीं रेनवाल के लोगों ने उनसे रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण रेलों के ठहराव की मांग की।
