लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जमवारामगढ़ के आंधी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
आंधी, जमवारामगढ़ । हर घर तिरंगा यात्रा में हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, विधायक महेंद्र पाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर नेताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता बताते हुए नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।