Home latest इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना और श्रवण की मेहनत से बदली तकदीर

इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना और श्रवण की मेहनत से बदली तकदीर

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क 

हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के सभी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन देने के लिए योजना चलाई। करीब 40 लाख महिलाओं तक स्मार्टफोन पहुंचे। इस योजना की विपक्ष ने आलोचना की। परन्तु बाड़मेर के श्रवण कुमार जैसे बालक उदाहरण है कि यह योजना कितनी महत्वपूर्ण थी।

बायतू उपखंड के श्रवण ने नीट परीक्षा में 700 में से 556 अंक प्राप्त किए हैं। श्रवण की पारिवारिक आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वो एनजीओ फिफ्टी विलेजर्स की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं।

श्रवण की माताजी को इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना से स्मार्ट फोन मिला जिस पर ये ऑनलाइन क्लास लेकर पढ़ाई करते थे। इससे श्रवण की तैयारी और बेहतर हो सकी एवं उन्होंने सफलता अर्जित की। मैं श्रवण को शुभकामनाएं देता हूं कि उनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो एवं वो जनसेवा में योगदान दें।

यह योजना इसी तरह वंचित वर्ग को डिजिटली एम्पॉवर करने वाली थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। आशा है कि भाजपा सरकार ऐसे उदाहरण देखकर इस योजना को जल्द पुनः शुरू करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version