लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । रामबाग स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल के 15 स्टूडेन्ट्स एंव 2 टीचर्स जर्मनी के बुखन स्थित बी. जी. बी.जिम्नेजियम स्कूल के लिए स्टूडेन्ट्स टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत मई 17 मई
28 तक जर्मनी जाकर आये है ।
एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत ग्रुप के मेम्बर्स ने बी. जी. बी. जिम्नेजियम स्कूल की विजिट कीं तथा वहां
प्रचलित एजूकेशनल मैथड्स एंव मैथेडोलोजी, कोकरीक्यूलर एक्टिविटिज, गेम्स एंव स्पोर्टस, कल्चरल एक्टिविटीज का भी अध्ययन किया ।
इस विजिट का उद्देश्य कल्चरल लेंग्वेज एवं लाइफ स्टाइल एक्सचेन्ज को बढ़ावा देना था । जिसके
अन्तर्गत टीचर्स एवं स्टूडेन्ट्स जर्मन फैमिलीज के साथ रहकर वहाँ के सांस्कृतिक, भाषायी एवं जीवन शैली का भी अध्ययन किया ।
जर्मन फेस्टिवल में बिखेरा भारतीय संस्कृति का जलवा
अपनी विजिट के दौरान ग्रुप के मेम्बर्स ने जर्मन फेस्टिवल में भाग लिया तथा भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी । अपनी विजिट के दौरान स्थानीय जर्मन प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ जर्मनी में भावी स्टडीज की संभावनाओं का पता लगाने का भी प्रयास किया ।
इसी एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत जर्मन ग्रुप का अक्टूबर 2025 में भारत आना प्रस्तावित है, जहां ये सभी इण्डियन फैमिलिज के साथ रहकर हमारी संस्कृति, रहनसहन, खान-पान का विशेष अध्ययन करेंगे ।









































