Home crime सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में, पूर्व मुख्य पुजारी गिरफ्तार

सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में, पूर्व मुख्य पुजारी गिरफ्तार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामला: SIT का बड़ा खुलासा,
तिरुवनंतपुरम। स्थित विश्वप्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में हुई सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसआईटी टीम ने मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी राजीवरू के उन्नीकृष्णन पोटी  से  करीबी  संबंध  थे, को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मंदिर से चोरी हुए सोने का मुख्य आरोपी स्वयं मंदिर का मुख्य पुजारी ही निकला।
एसआईटी के अनुसार, आरोपी उन्नीकृष्णन पोटी के राजीव वरु से करीबी संबंध थे। इन्हीं की सिफारिश पर मंदिर के गर्भगृह, द्वारपालक की मूर्तियों और श्रीकोविल की चौखट पर लगी सोने की पत्तियों की ‘री-प्लेटिंग’ (दोबारा सोना चढ़ाने) का प्रस्ताव रखा गया था। जब त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने इसके लिए अनुमति मांगी, तो पूर्व मुख्य पुजारी ने स्वीकृति भी दे दी।
वर्ष 2018-19 के दौरान भगवान अय्यप्पा मंदिर के गर्भगृह और द्वारपालकों से जुड़ी सोने की प्लेटों की री-प्लेटिंग का कार्य कराया गया। बाद में जब पुराने और नए सोने का मिलान और तौल हुआ, तो भारी कमी पाई गई। इससे संदेह हुआ कि री-प्लेटिंग के दौरान गड़बड़ी की गई है।
त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड की जांच और ऑडिट में अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शुरुआत में कार्रवाई ठंडी रही, लेकिन लगातार शिकायतों के बाद एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने गहन जांच कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया और पूर्व मुख्य पुजारी को सोना चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल, मंदिर में अनुष्ठानों का नेतृत्व वर्तमान तांत्रिक कंगारू महेश मोहनरू कर रहे हैं, जो राजीव के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद देशभर में सनसनी फैल गई है और आस्था के इस बड़े केंद्र में हुए भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version