- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
रियांबड़ी, नागौर।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। जिला संदर्भ व्यक्ति हरिकृष्ण सहारण और प्रधानाचार्या सपना जैन के निर्देशन में छात्रों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय विकास समिति के सदस्य ओंकार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया।
स्वस्थ युवा, सुरक्षित भविष्य— इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
