श्री गोपेश्वर विद्यापीठ द्वारा आयोजित “स्वांग-उत्सव”

0
315
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दिया सैंकड़ों बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर ,स्कूल के 144 स्टूडेंट्स ने विविध स्वांग रचकर सभी को किया अचंभित 
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। बाल-विकास और संस्कृति के समन्वय हेतु श्री गोपेश्वर विद्यापीठ द्वारा 12 मार्च, बुधवार को होली के उपलक्ष्य में आयोजित “स्वांग-उत्सव” में बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा मुखर होकर सामने आई।
यह अद्भुत प्रयास बहुत कारगर साबित हुआ, इस कार्यक्रम में किसी भी सहभागी ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि बच्चों ने भगवान शिव, पार्वती, हनुमान, श्रीराम, सीता, गणगौर, ईसर, भक्त प्रहलाद, मीरा फ्रीडम फाईटर्स, पॉलिटिकल पर्सनालिटीज, सोशल मीडिया के आईकन्स, कलर पार्टी, फिल्मी आर्टिस्ट, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी प्लेयर्स इत्यादि के रूप रचकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा 9 के स्टूडेंट्स ने तारक मेहता के विविध पात्र बनकर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को सम्मोहित कर दिया। कक्षा – 5 के स्टूडेंट्स ने होली त्यौंहार को लघु नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत कर प्रभावी सार्थक संदेश दिया। एक से बढ़कर एक स्वांग बनकर आई बाल – प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए फिल्म अभिनेता संदीप भोजक, थियेटर मास्टर ट्रेनर अमित तिवारी, (नई दिल्ली), वरिष्ठ रंगकर्मी दयानंद शर्मा एवं रंग नेत्री अपर्णा मुद्गल (नई दिल्ली) अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन एवं कॉन्फिडेंस की भरपूर प्रशंसा की। संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार मोदी ने बच्चों को “कहां है सोटा, सोटा मेरा मोटा…” गीत सुनाकर खूब गुदगुदाया। वरिष्ठ सिंगर बजरंग जोशी ने गीत की शानदार प्रस्तुति देकर होली की शुभकामनाएं ज्ञापित कीं। विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने सभी अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया तथा ऐसे आयोजनों को बाल- विकास के लिए बहुत ही प्रभावी बताया। विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका भंवरी देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के 4 साल से लेकर 15 साल तक के 144 स्टूडेंट्स ने प्रभावी सहभागिता की। उन्होंने बताया कि सहभागिता करने वाले सभी बच्चों को एक शानदार मुखौटा एवं गुलाल भेंट किए गए। सभी अतिथियों को हैप्पी होली की टोपी, गुलाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उपस्थित अभिभावकों को भी मनपसंद के रंग के गुलाल के पैकेट्स वितरित किए गए। स्कूल के सभी टीचर्स एवं अन्य स्टाफ को भी मनपसंद के गुलाल के पैकेट्स भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पंवार ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here