शिक्षा सर्वांगीण विकास की जननी-गुर्जर

0
177
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के ककोड़ गांव स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक ककोड़ रामबिलास गुर्जर ने कहा कि शिक्षा सर्वांगीण विकास की जननी है।सभी विधार्थियों को अच्छे अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाला प्रधानाचार्य सीताराम मीणा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षित व्यक्ति ही देश व समाज के विकास के लिए भागीदारी निभाता है।शाला उपाचार्य राजेश सैनी व व्याख्याता अशोक जैन ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी विधार्थियों को देते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए छात्र छात्राओं को कडी मेहनत कर अच्छे अंक अर्जित कर योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बालिका स्कूल ककोड़ रतन कंवर ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।तथा बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की अभिभावकों से अपील की।

जीतराम मीणा,मीनाक्षी कुमावत ,कैलाश जैन ने विधार्थियों से मन लगाकर पढाई करने व सरकारी विद्यालयों मे छात्र छात्राओं को मिलने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस दौरान शाला के अध्यापक , अध्यापिकाओं सहित निजी विघालयों के संचालक ,शाला मे अध्ययनरत विद्यार्थी व ग्रामीण एंव प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here