Home education महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय आरजिया में वार्षिकोत्सव आयोजित

महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय आरजिया में वार्षिकोत्सव आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जीवन में ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत हमेशा होती है सफल: विधायक उदयलाल भडाणा

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भामाशाहों का किया सम्मान

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय आरजिया में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माण्डल, विधायक उदयलाल भडाणा, विशिष्ट अतिथि शरद सिंह चौहान, मुकेश कुमार गुर्जर, बद्रीलाल कीर व मिठु लाल तेली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विधायक भडाणा ने छात्रों को सम्बोधित करते कहा कि वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। जीवन में ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत हमेशा सफल होती है। शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है एवं इस दौर में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई महत्व नहीं है। इस दौरान भडाणा ने सहशैक्षणिक गतिविधि पर जोर देने के साथ ही खेल व शिक्षा के महत्व को बताया। समय का सदुपयोग, करके अपने जीवन को सफल बनाने व आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर जिला व राज्य स्तर पूर चयनित खिलाडियो व अन्य विजेताओ, पूर्व विद्यार्थियों व भामाशाह का सम्मान किया गया। शरद सिंह चौहान द्वारा कक्षा 12वीं एवं 10वीं में प्रथम को 5100 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपये का नकद इनाम प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया। मुकेश लाल गुर्जर ने विद्यालय में बॉलीबाल खेल मैदान का निर्माण करवाया – प्रधानाचार्य गोपाल लाल गुर्जर एवं उप प्रधानाचार्य विजय कुमार जैन द्वारा भामाशाहों का सम्मान व सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भदाली खेडा प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र सोमाणी, बालिका विधालय आरजिया प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद शर्मा ने समारोह को सम्बोधित किया। शरद सिंह चौहान ने विवेकानन्द जीवनी पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को विवेकानन्द की जीवनी वितरित की। कार्यक्रम संचालन व्याख्याता रामेश्वर लाल माणम्या द्वारा किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version