लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
31 अक्टूबर तक आवेदन की अंतिम तिथि, 2021 से 2024 के चयनित विद्यार्थी नवीनीकरण करा सकेंगे
नितिन मेहरा, अजमेर
अजमेर। भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली की केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे तक तय की गई है।
पात्रता व शर्तें
राजस्थान बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि —
-
राजस्थान बोर्ड के वे परीक्षार्थी जो टॉप 20 पर्सेन्टाइल सूची में शामिल हैं, आवेदन कर सकते हैं।
-
टॉप 20 पर्सेन्टाइल की सूची और दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
-
प्रत्येक वर्ग में 5 प्रतिशत आरक्षण दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए होगा।
-
छात्रवृत्ति आवेदन करना ही चयन का आधार नहीं होगा, चयन शिक्षा मंत्रालय के तय मापदंडों के अनुसार होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
-
2025 की उच्च माध्यमिक परीक्षा (साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज) में उत्तीर्ण विद्यार्थी, जो कॉलेज/विश्वविद्यालय में नियमित अध्ययनरत हैं।
-
वर्ष 2021 से 2024 तक चयनित विद्यार्थी नवीनीकरण करा सकेंगे:
-
2024 चयनित → प्रथम नवीनीकरण
-
2023 चयनित → द्वितीय नवीनीकरण
-
2022 चयनित → तृतीय नवीनीकरण
-
2021 चयनित → चतुर्थ नवीनीकरण
-
नवीनीकरण की शर्तें
-
न्यूनतम 50% अंक/समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना आवश्यक।
-
यदि सेमेस्टर प्रणाली है तो दोनों सेमेस्टर का औसत कम से कम 50% होना चाहिए।
-
न्यूनतम 75% उपस्थिति आवश्यक है।
-
विद्यार्थी अनुशासित होना चाहिए और किसी भी रैगिंग गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
-
आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर करना होगा: www.scholarships.gov.in
-
छात्रवृत्ति सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में वितरित की जाएगी, अलग खाता संख्या देने की आवश्यकता नहीं है।
हेल्पलाइन
ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 पर संपर्क कर सकते हैं।










































