लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोसल । पीएम श्री श्री डेडराज खेतान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उमंग 2025 वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बे के गणमान्य उद्योगपति और समाजसेवी महावीर प्रसाद पंसारी ने की। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मौर्य ने स्कूल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया।मौर्य ने बताया कि विद्यालय के रंगरोगन का कार्य नारायण सिंह नरुका ने करवाया एवं विद्यालय में कंप्यूटर लैब व शौचालय मय वाटरकूलर निर्माण आर पी पंसारी जन सेवा ट्रस्ट कोलकाता द्वारा करवाने पर ट्रस्ट प्रतिनिधि महावीर प्रसाद पंसारी को माला साफा पहनाकर मोमेंट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम बिजारणिया, नेता प्रतिपक्ष बी आर हरिपुरा, जिला मंत्री ओमप्रकाश बिजारणिया, नगर मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाजिया ,बी.एल.रणवा,बंशीलाल रैगर,रेखाराम बिजारणिया, मजीद खान, रामचंद्र शेषमा,दीन दयाल बाकोलिया,पवन कुमार, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सम्माननीय नागरिक शामिल हुए।विद्यालय के स्काउट्स तथा नन्हे मुन्हे बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरसीराम व किशन बाजिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान कई लोग मौजूद रहे।












































