ब्लाक स्तर पर हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम सत्र 2025-26 से पुरे राजस्थान राज्य में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत राजकीय महात्मा गांधी विघालय बनेठा में बुधवार को हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले उनियारा ब्लॉक से किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6से 12तक के विधार्थियों को स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक सम्बंधित जानकारी दी जाएगी।इस कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से दो अध्यापकों को प्रशिक्षित करके उन्हें कार्यक्रम का हेल्थ वेलनेस एंबेसडर एच डब्ल्यू ए बनाया जाएगा।

इसके लिए उनको स्वास्थ्य किट, टी-शर्ट,केप, माॅयुडल आदि सामग्री सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। केन्द्र सरकार द्वारा एन सी एफ 2005 व नई शिक्षा नीति -2020 के गाइडलाइन के अनुसार एन सी ई आर टी नई दिल्ली से प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम तैयार करवाया गया है। जिसमें विशेष रूप से ग्यारह उद्देश्य है जिसमें स्वस्थ बढ़ना,भावानात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध,मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता,जेंडर समानता,पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता,स्वस्थ जीवन शैली, प्रजनन स्वास्थ्य एवं एच आई वी की रोकथाम,हिंसा और चोट और इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग है।

इस कार्यक्रम का उनियारा ब्लॉक में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित एस आर जी हंसराज तंवर अध्यापक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा द्वारा अपने विद्यालय में बच्चों के साथ पहला सेंशन बुधवार को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत उनियारा ब्लॉक में कर दी है। शेष सभी विद्यालयों में एच डब्ल्यू ए के प्रशिक्षण उपरांत यह कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा के एंबेसेडर शिक्षक गजराज सिंह मीणा व रेखा जोनवाल ने भी सेंशन लेने में अपनी सहभागिता निभाई। प्रधानाचार्य फराद सईद खान ने किशोर किशोरियों के लिए वर्तमान समय में इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता व कार्यक्रम को बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया है।

- Advertisement -
Previous articleवृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
Next articleगौशाला में किया पौधरोपण
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here