- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रवि अग्रवाल की रिपोर्ट
उदयपुरवाटी ,झुंझुनू। उदयपुरवाटी में देर रात को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध बजरी से भरे तीन डंपरों को जब्त किया है। उदयपुरवाटी तहसीलदार वन विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाई। कार्रवाई में तहसीलदार रजनी यादव व रेंजर धर्मवीर मील 20 से 25 कर्मचारी शामिल थे।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र खनन माफिया में हड़कंप मच गया और बजरी माफिया ने अपने वाहनों को खेतों में खड़ा कर दिया। आपको बता दे की राजस्थान में बजरी माफिया करोड़ों रुपये के राजस्व का सरकार को चूना लगा रहा है। प्रतिदिन किसी न किसी के साथ मारपीट , गाड़ियां चढ़ाना आम बात हो गई है। अब तो पुलिसवालों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले भी सामान्य बात है।
- Advertisement -









































