Home crime ट्रैक्टर चोरी के बाद फिरौती लेकर वाहन लौटाने वाले गिरोह का सरगना...

ट्रैक्टर चोरी के बाद फिरौती लेकर वाहन लौटाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार;

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग का मुख्य सरगना दयाराम गिरफ्तार, हत्या का भी है आरोपी
जयपुरभरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अटलबंध थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी दयाराम जाट को दबोचा है, जो न केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करता था, बल्कि उन्हें वापस करने के बदले मालिकों से मोटी फिरौती भी वसूलता था।
एसपी आनंद ने बताया कि आरोपी दयाराम (61) निवासी जनूथर जिला डीग एक शातिर गैंग का संचालन कर रहा था। यह गिरोह किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करता और फिर पीड़ितों से संपर्क कर उन्हें वाहन वापस करने के बदले फिरौती की रकम वसूलता था। पूछताछ में दयाराम ने स्वीकार किया है कि उसने कई ट्रैक्टर फिरौती लेकर मालिकों को वापस लौटाए हैं।
इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्य महेश, बंटी और प्रदीप को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
चोरी के दौरान की थी महिला की हत्या
गिरफ्तार सरगना दयारामके खिलाफ हत्या और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिसने पूर्व में उच्चैन थाना इलाके में चोरी की एक वारदात के दौरान जाग हो जाने पर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव व वृत्ताधिकारी पंकज यादव के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर दयाराम को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इस टीम में एसएचओ हेमेन्द्र चौधरी, हैड कांस्टेबल बच्चूसिंह, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह (विशेष भूमिका) व नरेन्द्र सिंह शामिल थे।
पुलिस अब दयाराम से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गैंग ने अब तक कितने किसानों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है और चोरी किए गए वाहन कहाँ छिपाए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version