Home crime शौच जाती युवती पर जानलेवा हमले से अजीत ...

शौच जाती युवती पर जानलेवा हमले से अजीत गांव में तनाव!

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शौच गए युवती पर जानलेवा हमला,गंभीर
गंभीर हालत को देखते हुए युवती को किया संभाग जोधपुर अस्पताल रेफर,
(प्रेम सोनी )
समदड़ी। समदड़ी के निकटवर्ती गांव अजीत में सोमवार को एक युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत गांव निवासी रवीना (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री दाड़माराम जाति जोगी जो तकरीबन सुबह के समय घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शौच के लिए गई थी, इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से समदड़ी उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही समदड़ी पुलिस Ci नरपत दान चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीआई नरपत दान स्वयं अजीत गांव घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है वहीं संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं Ci नरपत दान चारण ने बताया कि फिलहाल घटना की अभी पुष्टि नहीं हुई है इसलिए घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया जा रहा है जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा आखिर पूरा मामला क्या है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version