लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
केलवाड़ा थाने के उपनिरिक्षक आंनद सिंह रावत को 25हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
गौतम शर्मा।
राजसमन्द। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आनन्द सिंह रावत हाल-सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना केलवाडा जिला राजसमन्द को परिवादी के पुत्र के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में परिवादी के पुत्र के साथ मारपीट नही करने, परिवादी की पत्नी को प्रकरण में आरोपी नही बनाने एवं प्रकरण में मदद करने की एवज में रिश्वत राशि 25हजार रूपये लेते हुए आरोपी आनन्द सिंह रावत हाल-सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना केलवाडा जिला राजसमन्द को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी आनन्द सिंह रावत द्वारा परिवादी के पुत्र के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में परिवादी के पुत्र के साथ मारपीट नही करने, परिवादी की पत्नी को प्रकरण में आरोपी नही बनाने एवं प्रकरण में मदद करने की एवज में रिश्वत राशि 30हजार रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।
जिस पर एसीबी के राजेन्द्र प्रसाद गोयल उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज उदयपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द के रतन सिंह राजपुरोहित पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी आनन्द सिंह रावत को रिश्वत राशि 25हजार रूपये भारतीय चलन मुद्रा के 500-500 रूपये के 50 नोट कुल 25000/- रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान में जुट गई है।














































