लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भरतपुर – उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित तुहिया चौराहे पर पूर्व सरपंच के बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि पूर्व सरपंच पुत्र बाल-बाल बच गया। बदमाशों ने दो जगह करीब 30 राउंड फायरिंग की।पीड़ित युवक अजान से घरेलू गैस सिलेंडर भरवाकर घर लौट रहा था। तभी तुहिया चौराहे पर तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने रास्ता रोक उसे घेर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. गुड़वा टोल के सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात बदमाश भागते हुए कैद हो गए हैं.
तुहिया गांव के पूर्व सरपंच सुरेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा जनार्दन शाम को करीब 6:15 बजे अजान गांव से गैस सिलेंडर भरवाकर ला रहा था.जब वह तुहिया चौराहे पर पहुंचा तो तभी तुहिया चौराहे पर तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने उसे घेर लिया।बदमाशों ने जनार्दन के साथ गाली-गलौज की और उस पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बावजूद उसे गोली नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। जनार्दन ने भी साहस दिखाते हुए उनका पीछा किया। पीछा करते हुए जब वह गुंडवा टोल से आगे पहुंचा, तो बदमाशों ने दोबारा उसकी गाड़ी को निशाना बनाकर कही राउंड फायरिंग की। यहां भी वह सुरक्षित बच गया।
उसने तत्काल उद्योग नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घटना के दौरान बदमाशों के भागते हुए दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसे किसी पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी भी नहीं है। पीड़ित ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.










































