Home crime पीसांगन में सनसनी : पानी के हौज में मिला युवक का शव,...

पीसांगन में सनसनी : पानी के हौज में मिला युवक का शव, हत्या के आरोप

0

पीसांगन, अजमेर
 संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी 

अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र के पिचोलिया सरहद में  खेत के पास बने पानी के हौज में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की आंखों पर काला कपड़ा बंधा हुआ था। हौज की दीवार पर मृतक का मोबाइल, जर्दे की पुड़िया, खाली शराब का पव्वा और सैंडिल भी बरामद हुए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु पीसांगन मोर्चरी में रखवाया गया। शाम को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पहचान

शव की पहचान समरथपुरा निवासी 38 वर्षीय कालूसिंह रावत पुत्र छितरसिंह रावत के रूप में हुई।

परिजनों के आरोप

मृतक के बड़े भाई शेरसिंह रावत ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि —भगवानपुरा निवासी शब्बीर मोहम्मद पुत्र जब्बार उनकी भाभी को लव जिहाद में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था।मृतक कालूसिंह इस संबंध का विरोध करता था, जिससे वह परेशान रहने लगा था। कुछ दिन पहले आरोपी ने उनकी भाभी को रामदेवरा भी लेकर गया था। शेरसिंह ने आरोप लगाया कि उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड की तर्ज पर शब्बीर मोहम्मद ने साजिशन उनके भाई की हत्या की।

ऊ४शव की स्थिति से साफ है कि पहले मारपीट कर कालूसिंह की निर्मम हत्या की गई और बाद में शव को पानी के हौज में फेंक दिया गया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि इस हत्या में अन्य सहयोगी भी शामिल हो सकते हैं और आरोपी के तार आतंकवादी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी। मौके पर एमओबी, फॉरेंसिक टीम और डिप्टी अजमेर ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version