Home latest हिंडौन की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की गृह राज्य मंत्री से...

हिंडौन की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की गृह राज्य मंत्री से मुलाकात

0

भाजपा  नेता डाक्टर राजीव शर्मा सांगानेर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने  की मुलाकात

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हिंडौन सिटी। हिंडौन निवासी और भाजपा वरिष्ठ नेता डाक्टर राजीव शर्मा सांगानेर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर शासन सचिवालय में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह से मुलाकात की। इस‌ मौके पर द ईगल फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री को हिंडौन में जलसेन मामले, दुब्बे पाडा‌ की क्षतिग्रस्त पुलिया, मंडावरा रोड़ पर जलभराव आदि प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया जिसके बाद मंत्री ने करौली जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और 15 दिन में समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस‌ मौके पर द ईगल फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, हिण्डौन निवासी मनोज गुर्जर, पप्पु गुर्जर, निर्मल कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version