पीसांगन में 1 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन, अजमेर । चैक अनादरण के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी सरोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अखेपुरा निवासी 45 वर्षीय आरोपी किरण कुमार राव को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। इस पर कार्रवाई करते हुए बीट अधिकारी सुखराम सेवदा, भोमाराम चौयल और प्रधान जाट ने उसे काबू कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here