Home crime पादूकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन के 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पादूकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन के 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर)।
अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पादूकलां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। थाना अधिकारी भारमल उनि के निर्देशानुसार पुलिस जाप्ते ने जडाऊ से रियांबड़ी रोड पर कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को बजरी सहित जब्त किया।


कार्रवाई का विवरण

  • अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली डिटेन की गईं।

  • ट्रॉली में भरी बजरी की वैधता की जांच के लिए खनिज विभाग, गोटन को सूचित किया गया।

  • पुलिस ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज किया जाएगा।


पुलिस का सख्त संदेश

थाना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version