Home crime नसीराबाद आबकारी विभाग टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री...

नसीराबाद आबकारी विभाग टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

0

नसीराबाद आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई 

रॉयल स्टैग , ऑफिसर चॉइस ,वोडका सहित कई ब्रांड बनाए जा रहे थे

आरोपी गुजराती लाल जाट पुत्र  रामलाल जाट फरार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -जितेंद्र बालोत ब्यूरो चीफ

नसीराबाद/ अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद शहर नसीराबाद के निकट श्रीनगर पुलिस थाना अंतर्गत गांव मोडी के घने जंगलों में विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर दबिश देकर बड़ा जखीरा पकड़ा। आबकारी विभाग की टीम को देखते ही विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बनाने का मास्टरमाइंड आरोपी गुजराती लाल पुत्र रामलाल जाट मौके से फरार होने में सफल हो गया।

नकली शराब बनाने की सामग्री  जप्त

लेकिन मौके से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतले ढक्कन विभिन्न ब्रांड के लेवल स्पिरिट आदि जप्त कर ली गई। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशन में अनाधिकृत रूप से आने वाली मदिरा और अवैध शराब की कसीदगी, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही के उद्देश्य से विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान आबकारी जॉन अजमेर के अतिरिक्त आयुक्त राधेश्याम डेलू, उपायुक्त विजय जोशी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी विकास शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास एवं आबकारी निरीक्षक नीलम चौधरी और प्रहराधिकारी श्रीचंद ने मोडी गांव के जंगल में एक रिहाईसी मकान में दबिश दी। जहां पर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री जप्त की।

रॉयल स्टैग, ऑफिसर चॉइस ,वोडका ,कॉऊंटी क्लब ब्रांड की बनाई जा रही थी शराब

मौके पर चार बैरल में 800 लीटर स्प्रिट, पांच बैरल में 1000 लीटर घुलनशील बनाई हुई शराब, 19 कार्टून में 228 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, तेरह कार्टून में 624 प्लास्टिक के पव्वे ऑफिसर चॉइस, तीन प्लास्टिक जरिकेन में फ्लावर सुगंधित 9 लीटर, काउंटी क्लब ब्रांड के ढक्कन 3 हजार, ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड के ढक्कन 50 हजार, वोडका के ढक्कन 18 हजार, रॉयल स्टैग ब्रांड के ढक्कन 36 हजार, खाली कार्टून 50 हजार, खाली पव्वे 22 हजार, रॉयल स्टैग के लेवल सौ बंडल, ऑफिसर चॉइस लेवल के बंडल एक, होलोग्राम तीन बंडल टेपरोल 18 बंडल एमसीडी लेवल 5 हजार सहित एक बोलेरो गाड़ी जप्त कर ली।

टीम में इनका रहा योगदान विशेष

आबकारी निरीक्षक नीलम चौधरी ने बताया कि नसीराबाद क्षेत्र में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ने में जिला आबकारी अधिकारी विकास कुमार एवं आबकारी निरोधक दल के सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि अवैध शराब पर अंकुश के लिए विभाग द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।

जितेंद्र बालोत नसीराबाद 9887557893

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version