लोसल के मारुति नंदन बालाजी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना 

0
178
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओम प्रकाश सैनी

सीकर, लोसल l कोटपूतली-कुचामन हाईवे स्थित मारुति नंदन बालाजी मंदिर से करीब एक किलो वजनी 16 चांदी के छत्र, दान पात्र से करीब 20 हजार की नगदी, पूजा के लिए रखा 4 किलो घी सहित कीमती सामान चोर चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी तब चली जब पुजारी सुबह मंदिर में आरती करने के लिए पहुंचा। मंदिर पुजारी खींवाराम सैनी ने बताया कि मंदिर में पूजा के लिए आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो मंदिर से चांदी के छत्र,दो दान पात्रों में से एक दान पात्र व पूजा का सामान व अन्य कीमती सामान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दोनों दान पात्रों में हर महीने करीब 40 हजार की नगदी निकलती है। चोर एक दान पात्र को मंदिर से करीब 200 मीटर दूरी पर ले जाकर उसे तोड़कर नकदी निकाल कर ले गए तथा टूटे हुए दान पात्र को वही छोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोसल थानाधिकारी सरदार मल ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली है। मंदिर में चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कैमरों में चोर सुबह 4 बजे के आसपास मंदिर में चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट्टी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here