कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक अनुपम गोयल रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
139
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेश टटवाल की रिपोर्ट

सवाई माधोपुर: कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कृषि विभाग में पदस्थापित अनुपम गोयल, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई मंगलवार  को एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा की गई।
एसीबी को टोल-फ्री नम्बर 1064 पर एक शिकायत मिली थी कि गंगापुर सिटी स्थित खाद-बीज की दुकान के निरीक्षण रिपोर्ट का निस्तारण करने और आगे परेशान नहीं करने की एवज में आरोपी 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। सत्यापन के दौरान भी आरोपी रिश्वत लेने पर सहमत पाया गया।
उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुपम गोयल को 10,000 रुपए लेते ही दबोच लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया जा रहा है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here