लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेश टटवाल
सवाई माधोपुर । डीजे पर नाचने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की जान ले ली गई।सवाल ये है… क्या अब जश्न भी सुरक्षित नहीं रहा?सवाई माधोपुर में देर रात एक शादी समारोह के दौरान वो हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद
कोटा से आई बारात में शामिल विशाल हरिजन… जो खुशी के इस मौके पर अपने परिजनों के साथ आया था… उसे क्या पता था कि ये रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी।डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।
डांस पर विवाद युवक की हत्या
आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले विशाल के साथ जमकर मारपीट की… और फिर चाकू और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
हमला इतना खतरनाक था कि विशाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।परिजन उसे बचाने के लिए तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे… लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक पल में शादी की खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल गईं।मामले में मृतक के पिता ने करण, अर्जुन, राहुल समेत करीब 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही DSP उदय सिंह और मानटाउन SHO सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
क्या अब छोटी-छोटी बातों पर यूं ही जिंदगियां छीनी जाती रहेंगी? रमेश – के पिता ने रोते हुए कहा कि “मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा था… सिर्फ नाच ही तो रहा था… उसे मार डाला…” आरोपियों को कड़ी सजा मिले




















































