कट्टे की नोक पर युवक से 50 हजार रुपए की लूटपाट…

0
90
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी

भरतपुर। भरतपुर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया, मामला दोपहर का जब सेवर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास दो बाइक पर आए चार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने युवक पर सरिया से हमला किया और फिर देशी कट्टे की नोक पर लूटपाट की। घायल युवक का आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी है साथ ही पीड़ित ने लूटपाट और मारपीट का पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है ,मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित युवक 20 वर्षीय योगेश ने बताया कि वह अपने गांव हंतरा से जघीना अपने मामा को 50 हजार रुपए देने आ रहा था। दोपहर 12 बजे के आस पास आगरा – जयपुर हाइवे स्थित मेडिकल कॉलेज के पास एक बाइक पर आए दो युवकों ने मेरी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया और रुपए मांगने लगे, तभी मैने विरोध किया तो पीछे से अन्य बाइक पर आए दो युवकों ने सरिया और देशी कट्टे से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद वह पैसे लेकर सारस चौराहा की तरफ भाग गए। मैने सेवर थाना पुलिस को फोन कर घटना से अवगत कराया ,उसके बाद सेवर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित युवक को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित युवक के पैर और पीठ में चोट है, जिसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है, सेवर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट चुकी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here